ज्ञानपुर: सीएमओ डॉ संतोष चक ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, गड़बड़ी मिलने पर कई कर्मियों का रोका वेतन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा और डेरवा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दोनों ही स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात कर्मचारी मुख्यालय पर निवास नहीं कर रहे थे। इस लापरवाही के चलते मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कड़े कदम उठाते हुए कई कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है।