ज्ञानपुर: गोपीगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की को भागने के आरोपी को गिरफ्तार किया, लड़की बरामद
भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर की गई कार्रवाई में आरोपी मन्ने उर्फ राजकिरण को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान किया गया। लड़की की आगे की कार्रवाई की जा रही है।