ज्ञानपुर: सपा विधायक जाहिद बेग को न्यायालय में पेश किया गया, न्यायालय ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा
भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग को आज पहली बार कोर्ट में पेश किया गया है जहां कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड पर पुनः विधायक जाहिद बेग को जेल भेजा है। आपको बता दें कि जाहिद बेग के आवास पर नौकरानी की आत्महत्या और उनके घर से एक नाबालिग नौकरानी की बरामदगी के मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे।