बांसगांव: कौड़ीराम के सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज में आयोजित भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का हुआ वर्णन
ऋषि सेवा समिति के सौजन्य से कौड़ीराम के सर्वोदय किसान इण्टर कॉलेज के प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ है। कथा के पंचम दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पूज्य राघव ऋषि जी ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा का प्रारम्भ रविवार की शाम को 6 बजे नंदोत्सव से किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रों द्वारा बालकृष्ण का अभिवादन किया गया।