बांसगांव: पिपरा खुर्द बुजुर्ग में काली माता के मंदिर की मूर्ति से श्रृंगार का सामान व दान पेटी से रुपये की चोरी करने वाला गिरफ्तार
गोरखपुर के उरुआ थाने की पुलिस को मंदिर से मूर्ति के श्रृंगार का सामान हुआ व दान पेटी से रुपए की चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। बीते शुक्रवार को पिपरा खुर्द बुजुर्ग में काली माता के मंदिर प्रांगण मे स्थित काली माता की मूर्ति के श्रृंगार का सामान चोरी करने वाले कोटवा गाँव के निवासी राज कुमार के पुत्र चंदन को उरुआ पुलिस ने गिरफ्तार किया।