बांसगांव: उरुवा इलाके के मरचा व नारायणपुर गांव में बारात घर का निर्माण होगा, डीपीआरओ ने मौके पर पहुंचकर जमीन किया चिन्हित
विकासखंड उरुवा के मरचा गांव व नारायणपुर को नए साल में भव्य बारात घर का निर्माण कराया जाएगा। लोकार्पण भी साल के भीतर ही किया जाएगा इसकी तैयारी भी की जा रही है। इससे ग्राम वासियों को इसका लाभ मिल सकेगा। ग्राम वासियों की ओर से इसके लिए न सिर्फ जमीन का चयन कर लिया गया है, बल्कि निर्माण के लिए प्राक्कलन भी तैयार करा लिया गया है।