बांसगांव: पशु चिकित्सालय गगहा में बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के तहत 20 लाभार्थियों को चूजा, दाना इत्यादि वितरित
पशु चिकित्सालय गगहा के प्रांगण में शनिवार को सरकार की महत्वकांक्षी बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के अंतर्गत विकास खण्ड गगहा क्षेत्र की अनुसूचित जाति की 20 लाभार्थियों को चूजा, दाना इत्यादि वितरित किया गया। वही उपस्थित लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए। पशुचिकित्साधिकारी गगहा डॉ. जनार्दन यादव ने कहा कि तकनीक अधारित कृषि व्यवसाय किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है।