अजीतमल: अटसू के नंदलाल का पुरवा में चोरों ने किया धावा, चार घरों से लाखों का माल पार, घरवाले सोते रहे
कोतवाली क्षेत्र के नंदलाल का पुरवा में रात चोरों ने एक साथ चार घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। घटना के समय परिवार के लोग अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। सुबह नींद खुलने पर घरों में सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों ने चोरी गए सामान की कीमत दस लाख रुपये से अधिक बताई है। एक ही रात चार घरों में चोरी की घटना स