ज्ञानपुर: अवैध गांजा और तमंचे के साथ भदोही में पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर को न्यायालय ने सुनाई 9 महीने के कारावास की सजा
भदोही में अवैध गांजा और तमंचे के साथ पकड़े गए एक हिस्ट्रीशीटर को 9 महीने की सजा हुई है। पुलिस के अनुसार, जनवरी 2024 में थाना दुर्गागंज पुलिस ने राजेश बिंद उर्फ खेतई को गांजा और एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। राजेश बिंद जनपद स्तर का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर था और वह (अंतर्जनपदीय)-03 गैंग का सक्रिय सदस्य था।