बक्सर: चोरी के मोबाइल के साथ चौसा स्टेशन पर बक्सर जीआरपी ने मोबाइल चोर को पकड़ा, जेल
Buxar, Buxar | Jul 24, 2024 बक्सर दानापुर रेल मंडल के चौसा स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गिरफ्तार चोर की पहचान चौसा दुर्गा मंदिर के नजदीक स्थित साईं डेरा वार्ड संख्या 4 निवासी नाजीर शाह के रूप में हुई. उसके पास से बरामद रियलमी ब्रांड की नेवी ब्लू मोबाइल रेहान हाशमी की है. बक्सर की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को जेल भेज दी है.