बक्सर: बक्सर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार भवन में प्रोबेशन कार्यों में गतिशीलता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
Buxar, Buxar | Jul 24, 2024 सचिव -सह- महानिरीक्षक कारा एवं सुधार सेवाएं, पटना बिहार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद नंदन सिंह, उप विकास आयुक्त, डॉ महेंद्र पाल, उपनिदेशक प्रोबेशन पूनम रानी ने किया। मंच का संचालन प्रोबेशन पदाधिकारी श्रेया सुमन ने किया।