बक्सर: तस्करी के लिए ले जाई जा रही शराब बक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से बरामद, तस्कर की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
Buxar, Buxar | Jul 24, 2024 तस्करी के लिए ट्रेन से शराब ले जाई जा रही थी. इसी बीच रेल पुलिस की नजर पड़ गई. लिहाजा ट्रेन की बोगी में शराब को छोड़ कर तस्कर फरार हो गया. जिसकी गिरफ्तारी में बक्सर GRP पुलिस जुट गई है. मामला दानापुर मंडल के बक्सर रेलवे स्टेशन का है. स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पहुची 13484 डाउन फरक्का एक्सप्रेस की तलाशी शुरू कर दिया.