वारासिवनी: नागपुर लूटकांड: आरोपी की निशानदेही पर डोरली में दबिश, खेत से तीन बोरी कैश बरामद, पंचायत में नोटों की गिनती जारी
नागपुर लूटकांड के तार बालाघाट जिले के डोरली गांव से जुड़े। आरोपी की निशानदेही पर नागपुर महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की टीम वारासिवनी थाने पहुंची और इसके बाद डोरली में दबिश दी। किसान के खेत में पैरे के ढेर से तीन बोरियों में छिपाकर रखी नकदी बरामद की गई। करीब चार करोड़ रुपये से अधिक की रकम बताई जा रही है। फिलहाल डोरली पंचायत में नोटों की गिनती जारी है।