मोहनलालगंज: सुबह 4 बजे सांप ने युवक को डसा, उसकी हालत गंभीर; ICU में चल रहा इलाज
लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के खुजौली गांव में बुधवार तड़के सांप के डसने से एक युवक की हालत गंभीर हो गई। गांव निवासी ज्ञानेंद्र प्रताप उर्फ शिवम को सुबह करीब चार बजे सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया ग