पाली: जहरीले करैत सांप के डसने से युवती की हुई मौत, गांव में छाया मातम
Pali, Korba | May 16, 2026 कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में जहरीले करैत सांप के डसने से एक युवती की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बेतलो निवासी 20 वर्षीय सरस्वती रात में अपने घर में जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान जहरीले करैत सांप ने उसे डस लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।