समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 22 जुलाई 2026
जिला नियोजनालय, बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 22 जुलाई 2026 संयुक्त श्रम भवन परिसर में एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया।
मेला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला, अध्यक्ष जिला परिषद बक्सर, श्रीमति सरोज देवी, श्रम अधीक्षक बक्सर, श्री संजय कुमार एवं जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर, श्री प्रणव प्रतीक के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
मेला में कुल 26 निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाया गया था एवं कुल 1000 से अधिक रिक्तियाँ उपलब्ध थी। इसके अलावे व्यवसायिक मार्गदर्शन हेतु 04 स्टॉल लगाये थे। जिनमें जिला उद्योग केन्द्र, श्रम विभाग, डीआरसीसी, RSETI प्रमुख थे।
मेले में कुल 1274 बायोडाटा प्राप्त हुए जिसमें प्रथम स्तर पर कुल 585 अभ्यार्थियों का स्थल चयन किया गया। इसके अतिरिक्त कुल 366 युवाओं को मार्गदर्शन दिया गया।
नियोजन मेला में पहली बार बक्सर जिले के तीन स्टार्टअप-खाना मखाना, खुशुबु रेडिमेड एवं बॉम्बे आयल मिल को जिले में स्टार्टअप को बढ़वा देने के लिए एवं प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल दिया गया था।
जिला पदाधिकारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी युवक युवतियों हेतु सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में नियोजक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नियोजन मेला आयोजित किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी ने मेले मे उपस्थित सभी अभ्यर्थियों से अपील किया कि मेले में शामिल होकर नियोजन मेले का संपूर्ण लाभ उठायें।
उन्होंने कहा कि नौकरी में शुरूवात में कार्य कुशलता एवं प्रशिक्षण पर युवा विशेष ध्यान दे। युवाओं से अपील किया कि अपनी इच्छाओं एवं कैरियर विकल्पों को सीमित न रखे।
तत्पश्चात् कुशल युवा कार्यक्रम में प्रशिक्षित छात्र/छात्राओं के मध्य प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मेले में उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर नियोजकों से रिक्तियों एवं कार्य स्थल के संबंध में जानकारी प्राप्त की ।
इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधियों के अलावा श्री धीरज कुमार, निम्न वर्गीय लिपिक, श्री तिरूपति नाथ शर्मा (डाटा इंन्ट्री ऑपरेटर), श्रीकामेश्वर प्रसाद एवं श्री विवेक कुमार (जिला कौशल प्रबंधक) सभी कर्मियों के साथ उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
19 views | Buxar, Bihar | Jul 23, 2026