बिसौली: मोहकमपुर गांव का एक युवक अचानक घर से जाने के बाद लापता, पिता ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
Bisauli, Budaun | Aug 18, 2026 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव मोहकमपुर निवासी युवक भुवनेश उर्फ भोला के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के पिता महेश पाल ने थाना फैजगंज बेहटा में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पिता ने शिकायती पत्र में महेश पाल ने बताया कि उनका बेटा 15 अगस्त 2026 को घर से बिना बताए कहीं चला गया।