प्रयागराज: सिविल लाइंस में अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
प्रयागराज में आज मंगलवार को करीब 9:00 बजे से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें देखा जा रहा है कि कुछ लोगों की आपस में जमकर मारपीट हो रही है। दरअसल यह पूरा मामला बीते कल सोमवार तथा आज मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे के आसपास की है, जहां पर सिविल लाइंस में अधिवक्ता के साथ मारपीट की गई है।