प्रयागराज: शास्त्री ब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे ट्रक से टकराया, घंटों केबिन में फंसा रहा चालक
घटना प्रयागराज के शास्त्री ब्रिज की है जहां पर बीते कल सोमवार तथा आज मंगलवार की मध्य रात्रि को आगे जा रही ट्रक से पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक जा टकराई, इस घटना में पीछे से टकराने वाली ट्रक का चालक घंटों केविन में फंसा रहा,मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई,तथा कड़ी मशक्कत कर केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया,जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।