चास: गोमिया में जमीन से आग निकली, मिथेन गैस रिसाव की आशंका
Chas, Bokaro | Aug 14, 2026 गोमिया में जमीन से निकली आग, मिथेन गैस के रिसाव की आशंका बोकारो के गोमिया प्रखंड की बांध पंचायत में शुक्रवार को जमीन के भीतर से आग की लपटें निकलने का हैरान करने वाला मामला सामने आया। पलानी झिरकी हरिजन टोला के पास खुले मैदान में जमीन से बुलबुलों के साथ आग निकलती दिखाई दी। बारिश के बावजूद जमीन के आसपास जमा पानी में लगातार बुलबुले उठते रहे और पानी गर्म होता