जोमैटो डिलीवरी की आड़ में बाइक चोरी, दो गिरफ्तार
#jharkhand #trendingreels #trendingpost #bokaro #TheftNews
बोकारो के ललपनिया ओपी पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों आकाश कुमार साव उर्फ प्रभास (27) और रितेश कुमार राम (19) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी जोमैटो डिलीवरी का काम करते थे और इसी की आड़ में देर रात बाइक चोरी करते थे। पुलिस चेकिंग से बचने के लिए वे एक के ऊपर एक कई कपड़े पहनते और वारदात के बाद कपड़े बदलकर हुलिया बदल लेते थे।
5 अक्टूबर की रात अंबेडकर चौक के पास पुलिस गश्ती को देखकर दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे, जिसके बाद पीछा कर उन्हें पकड़ा गया।
-पूरा लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
Chas, Bokaro | Oct 5, 2026