घाटमपुर: घाटमपुर तहसील से भ्रष्टाचार की शिकायत करने लखनऊ निकले किसानों की पैदल यात्रा स्थगित
घाटमपुर तहसील से बीते दिनों किसान यूनियन के दो गुट तहसील के ज्वार क्रय केंद्र में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत करने के लिए पैदल लखनऊ रवाना हुए थे।25 किलोमीटर पैदल चलने के बाद यात्रा रमईपुर पहुंची थी बुधवार रात 8 बजे घाटमपुर एसडीएम ने लिखित 15 दिनों में जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया इसके बाद यात्रा स्थगित की गई।