सजेती थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मंगलवार शाम 5 बजे लहुरीमऊ निवासी बलिराम को गिरफ्तार किया है।कार्यवाहक थाना अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध छेड़खानी और मारपीट की धारा में दर्ज मुकदमे में न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।