घाटमपुर: सुल्तानपुर गांव में पुलिस भर्ती परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
बिधनू थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी नागेंद्र सिंह की 22 वर्षीय बेटी सृष्टि ने यूपी पुलिस की परीक्षा दी थी।परीक्षा में सृष्टि दो नंबर से फेल हो गई थी।इसके बाद से वह परेशान रहने लगी थी।परिजनों के अनुसार काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह गुमसुम रहती थी।बुधवार सुबह 9 बजे कमरे का दरवाजा खोला गया तो सृष्टि का शव फंदे से लटक रहा था।