घाटमपुर: कठूई में महिला ने लगाई थी फांसी, ससुर ने माता और पिता के खिलाफ 38 महीने बाद गंभीर धाराओं में दर्ज कराया मुकदमा
बिधनू के कठूई गांव में 5 अक्टूबर 2021 को रश्मि श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।मृतका के ससुर कृष्ण मोहन ने न्यायालय की शरण ली।न्यायालय के आदेश पर रश्मि के पिता अनिल श्रीवास्तव और माता सुमन लता श्रीवास्तव के विरुद्ध 38 महीने गंभीर धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 5:00 बजे मुकदमा पंजीकृत किए जाने की जानकारी दी।