घाटमपुर: घाटमपुर में नाबालिग को घर के बगल में ले जाकर अश्लील हरकत करने वाले बाल अपचारी को 5 वर्ष कठोर कारावास की सजा
घाटमपुर थाना में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 723 सन 2017 के बाल अपचारी अंकित को धारा 10 पॉक्सो एक्ट में 5 वर्ष के कठोर कारावास व 20 हजार रुपए के अर्थ दंड से मंगलवार शाम 5 बजे दंडित किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया अभियुक्त ने घर के बगल में ले जाकर नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें की थी। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत सजा दिलाई गई है।