घाघरा: गुमला वन विभाग ने जंगली हाथी के हमले में मृत बुरहु निवासी अनूप कुमार पाण्डे के परिजनों को मुआवजा दिया
Ghaghra, Gumla | Aug 22, 2026 विगत अप्रैल 2026 में बुरहु पतरा में जंगली हाथी के हमले में जान गंवाने वाले स्वर्गीय अनूप कुमार पाण्डे के परिजन को वन विभाग, गुमला की ओर से चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। शनिवार को वन विभाग की ओर से स्वर्गीय अनूप कुमार पाण्डे के पिता बालकिशोर पाण्डे को उनके पैतृक आवास बुरहु में चार लाख रुपये की मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया गया।