कुचाई: अंडर-17 खेलो झारखंड प्रतियोगिता में बाईडीह और प्लस टू उच्च विद्यालय कुचाई की टीम बनी विजेता
कुचाई प्रखंड मुख्यालय स्थित बिरसा स्टेडियम में अंडर-17 खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रतियोगिता में कुचाई प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए जोरदार मुकाबला किया। शनिवार शाम लगभग पांच बजे प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में उत्क