गाज़ीपुर: एक दिन की DM बनी प्राची कश्यप, मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं में जागी नेतृत्व की नई उमंग
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार चल रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत गाजीपुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,महुआबाग की कक्षा 12की छात्रा प्राची कश्यप को एक दिन के लिए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।छात्रा प्राची कश्यप ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित विभागों को निस्तारण के निर्देश भी दिए।