गाज़ीपुर: गाजीपुर में आपसी रंजिश में चली गोलियां, रसूलपुर पचराशि के पारस नाथ यादव को लगी गोली, हालत गंभीर
गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर पचराशि गांव में गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव दहशत में आ गया। गोली लगने से पारस नाथ यादव पुत्र श्रीनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नंदगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल पारस को मेडिकल कॉलेज गाजीपुर भेजा, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया।