गाज़ीपुर: नंदगंज थाना क्षेत्र में गोलियों की तड़तड़ाहट से मचा हड़कंप, टहलने निकले युवक को घेरकर मारी गोली, हालत गंभीर
नंदगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर पचराशि गांव में अल सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव के ही कुछ लोगों ने एक युवक को घेरकर उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पारस नाथ यादव पुत्र श्रीनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।