गाज़ीपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, हाईवे पर मूविंग व्हीकल चेकिंग में 112 बोरी गेहूं का आटा सीज, नमूने लिए गए
गाजीपुर में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने आज एक संयुक्त अभियान चलाते हुए कई जगहों पर छापेमारी की है। सहायक आयुक्त खाद्य सेकंड, रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश और जिला अधिकारी गाजीपुर के निर्देश पर की गई है। आज की छापेमारी में कुल 21 नमूने संकलित किए गए, जिनमें से 4 नमूने संदिग्ध पाए गए हैं।