जहानाबाद: भीषण गर्मी के कारण एक व्यक्ति की अचानक बिगड़ी तबीयत सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जहानाबाद के मोकर गांव में भीषण गर्मी के कारण एक बुजुर्ग की अचानक तबियत बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मोकर गांव के निवासी श्रीनिवास शर्मा हैं जिनके मौत से परिजनों में मातम का माहौल है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है।