जहानाबाद: देवघरा में एक व्यक्ति और उसके पुत्र ने अपने भाई भतीजे को मारपीट कर किया गंभीर रूप से घायल, इलाज है जारी
देवघरा गांव में एक व्यक्ति ने अपने पुत्र के सहयोग से शराब के नशे में अपने भाई और भतीजे को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल मुकेश कुमार और उनके पुत्र चंदन कुमार कुंदन कुमार को सदर अस्पताल में लाया गया है जहां इलाज जारी है। घायलों ने आरोप लगाते हुए कहा उक्त आरोपियों द्वारा हमारे घर में शराब के नशे में घूंसकर घटना को अंजाम दिया गया।