रायगढ़ जिले के ग्राम कोतरलिया एवं पंडरीपानी (ई ) ,सहित अन्य ग्रामों में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत निर्मित परिसंपत्तियों (Assets) की जियो-टैगिंग कार्य हेतु विभागीय टीम द्वारा स्थल भ्रमण किया गया।
ग्रामों में जियो-टैगिंग कार्य की प्रगति एवं वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया।
इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत निर्मित परिसंपत्तियों की जियो-टैगिंग की गई तथा कार्य को सही एवं व्यवस्थित तरीके से पूर्ण कराने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन अभियंता श्रीमती प्रतिभा नवरतन, प्रभारी सहायक अभियंता श्री गीतेन्द्र पटेल, उप अभियंता श्रीमती आरती साव एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।
#jaljeevanmission #jjmchhattisgarh #hargharjal