भादरा: सात वार्डों में 15 साल से सीवरेज समस्या, सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने नगरपालिका अध्यक्ष से की वार्ता
भादरा। नगरपालिका क्षेत्र के सात वार्डों में 15 साल से सीवरेज समस्या सहित सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर पार्षदों ने सोमवार को अध्यक्ष मांगीलाल गोयल से मुलाकात की। पार्षदों ने क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन, खराब कचरा संग्रहण गाड़ियों और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। अध्यक्ष ने विकास कार्यों को पार्षदों की अनुशंसा के आधार पर प्राथमिकता देने की बात कही।