घाटमपुर: बैंदा गांव में मोबाइल टावर से कई बैटरियां हुईं चोरी, रिपोर्ट दर्ज
घाटमपुर थाना क्षेत्र के बैंदा गांव में इंडस कंपनी के लगे मोबाइल टावर से बैटरीया चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए राजेश कुमार ने बताया कि वह महिंद्रा कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। इंडस कंपनी के लगे मोबाइल टावर से अज्ञात लोगों के द्वारा एक बैटरी बैंक और 24 सेल चोरी कर लिए गए हैं।थाना प्रभारी ने गुरुवार सुबह 8:00 बजे बताया जांच की जा रही है।