घाटमपुर: सजेती में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कर्मी के साथ तिलक समारोह के दौरान दबंगों ने की मारपीट और लूट, मुकदमा दर्ज
सजेती में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात कर्मी महेश कुमार तिलक समारोह में गया था।इस दौरान दबंग देवेंद्र सिंह उर्फ सुबोध नाई ने अपने साथियों के साथ महेश कुमार के साथ मारपीट करते हुए उसकी सोने की चेन लूट ली।थाना प्रभारी ने मंगलवार रात रात 10 बजे बताया प्रकरण में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।