घाटमपुर थाना क्षेत्र के नौरंगा में रहने वाले 23 वर्षीय कुलदीप ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बुधवार सुबह 8 बजे बताया कुलदीप की हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टर द्वारा हैलेट अस्पताल रेफर किया गया है।कुलदीप काफी समय से मानसिक परेशान चल रहा था।