पीलीबंगा निकाय चुनाव 2026: 284 नामांकन दाखिल, प्रशासन अलर्ट पर, टिकट कटने से भाजपा-कांग्रेस में बगावत तेज
#लालबहादुरभाखर #LetestUpdate #PoliticalNews #pilibanganews #hanumangarh
पीलीबंगा (हनुमानगढ़)। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत पार्षद पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 284 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए हैं। चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने के लिए उपखंड अधिकारी (SDM) उमा मित्तल ने विशेष निगरानी टीमों, उड़नदस्तों और 24 घंटे सक्रिय रहने वाले कंट्रोल रूम की तैनाती की है।
दूसरी ओर, प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है। वार्ड 30 से टिकट न मिलने पर पूर्व पालिका अध्यक्ष गंगाराम खटीक ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है, वहीं पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता ने पार्टी पदों से इस्तीफा दे दिया है। नामांकन जांच और नाम वापसी के बाद ही वार्डवार अंतिम चुनावी तस्वीर साफ होगी।