पीलीबंगा निकाय चुनाव 2026: भाजपा में बड़ी बगावत, टिकट न मिलने से आहत पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता ने सभी दायित्वों से दिया इस्तीफा
#Lalbahadurbhakhar #pilibanganews #PoliticalNews #LetestUpdate
पीलीबंगा/हनुमानगढ़:-
पीलीबंगा आगामी नगर पालिका चुनाव 2026 के टिकट वितरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में असंतोष की आग भड़क उठी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता ने टिकट न मिलने से आहत होकर भाजपा के सभी संगठनात्मक दायित्वों से अपना त्यागपत्र भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू को भेज दिया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष को भेजे अपने पत्र में महेश गुप्ता ने तीखा दर्द बयां किया है। उन्होंने लिखा: "मैं पिछले 36 वर्षों से पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर निष्ठापूर्वक कार्य कर रहा हूं। पहली बार जब मैंने पार्षद प्रत्याशी के लिए आवेदन किया, तो मुझे प्रत्याशी बनाने के लायक भी नहीं समझा गया।"
उन्होंने कहा कि इस उपेक्षा से दुखी होकर वे संगठन के दायित्वों से मुक्त हो रहे हैं, हालांकि वे पार्टी के प्राथमिक सदस्य व शुभचिंतक बने रहेंगे।
महेश गुप्ता ने अपने त्यागपत्र के जरिए संगठन के 4 प्रमुख दायित्वों को छोड़ा है: जैसे जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य,शक्ति केंद्र प्रभारी नं. 2 (लखूवाली),बूथ अध्यक्ष (बूथ संख्या 113) सक्रिय सदस्य इन सभी पदों को छोड़ दिया है।
पीलीबंगा नगर पालिका चुनाव के ऐन वक्त पर 36 वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ नेता का इस तरह नाराज होकर पदों से इस्तीफा देना स्थानीय भाजपा संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। टिकट वितरण के बाद उपजे इस असंतोष से पार्टी की चुनावी रणनीति और स्थानीय समीकरणों पर गहरा असर पड़ना तय है।