बल्देवगढ़: कुड़ीला थाना पुलिस ने हत्या के तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश किया
कुड़ीला थाना पुलिस ने बताया कि 14 नवंबर 2024 को गर्रोली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें कन्नू लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी 27 नवंबर को ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने हत्या करने वाले फरार बालकेश उर्फ बालकिशन लोधी,बाबू लोधी,खड़ी उर्फ प्रेमी लोधी तीनों निवासी गर्रोली को गिरफ्तार किया।जिन्हें न्यायालय में पेश किया।