बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ सीएचसी में 5 वर्षीय मासूम की नहर में डूबने से मौत, पोस्टमार्टम किया गया
बल्देवगढ़ नगर के जुगल सागर तालाब के पास नहर में डूबने से 05 वर्षीय मासूम की मौत हो गई।जिसमे मृतक देव आदिवासी के पिता दीना आदिवासी के द्वारा जानकारी दी गई।कि उसका पुत्र नहर के पास ही खेल रहा था।तभी अचानक नहर में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।मृतक के शव का बल्देवगढ़ CHC में पोस्टमार्टम किया गया।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया।