बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश किया
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा बताया गया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि स्थाई वारंटी अशोक पुत्र वृंदावन लोधी निवासी तरीखेरा लड़वारी को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। उक्त स्थाई वारंटी कई सालों से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया गया।