बल्देवगढ़: भितरवार गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में झड़प, 60 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ मारपीट
भितरवार गांव में जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।जिसमें एक वृद्ध महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।पीड़ित भागीरथ पुत्र रामचरन कुशवाहा के द्वारा पुलिस को बताया कि गांव के ही बिंद्रा विश्वकर्मा एवं कृष्णा विश्वकर्मा के द्वारा पीड़ित एवं उसकी मां जुग्गन बाई उम्र 60 वर्ष के साथ मारपीट की गई।घायल वृद्ध महिला को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।