बल्देवगढ़: जुगल सागर तालाब के पास नहर में डूबने से 5 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
जुगल सागर तालाब के पास नहर में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई।मृतक देव पुत्र दीना आदिवासी निवासी लार बंजरया के माता पिता जुगल सागर तालाब के पास खेती किसानी का काम कर रहे थे।जिसमें आज सुबह 11:00 बजे के करीब 5 वर्षीय मासूम जो की नहर के आसपास खेल रहा था।तभी अचानक नहर में गिर गया।करीब 1 घंटे बाद मासूम के माता-पिता को पता चला लेकिन जब तक मौत हो चुकी थी।