बड़ी सादड़ी: बोहेड़ा में 39 दिवसीय अभिरुचि-कौशल विकास शिविर का समापन, 21 हजार की सहयोग राशि भेंट की गई
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में बोहेड़ा में चल रहे 39 दिवसीय अभिरुचि एवं कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। समारोह में विहिप प्रखंड अध्यक्ष टीनसा धींग ने 21 हजार रुपए की सहयोग राशि दी। मुख्य अतिथि प्रशासक गोपाल मालू ने कहा कि समर कैंप में आत्मविश्वास बढ़ता है।