भंडरा: भंडरा थाना क्षेत्र के गडरपो चेराटोली में वज्रपात से 65 वर्षीय महिला की मौत
लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गडरपो चेराटोली गांव में बुधवार शाम करीब चार बजे वज्रपात की घटना में एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी चंपा उरांव की 65 वर्षीय पत्नी सोमरो उरांव दोपहर बाद बकरी चराने के लिए खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान हल्की बूंदाबांदी के बीच अचानक वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गईं।