गोह: गोह पीएचसी में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड टीम के दौरे पर उठे सवाल, निरीक्षण से पहले हुई सफाई
गोह प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची। टीम के आगमन से पहले अस्पताल परिसर में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का कार्य किया गया। इसे लेकर स्थानीय लोगों और कुछ मरीजों के परिजनों ने सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पताल की व्यवस्था केवल अधिकारियों के दौरे के स