बंजरिया पुलिस एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ झखिया से 150 लीटर चुलाई शराब बरामद की है। मंगलवार 6 बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त चैलाहा मौजे का नगीना राम है। जबकि झखिया से 150 लीटर चुलाई शराब बरामदगी मामले में तस्कर की पहचान की जा रही है। तस्कर की पहचान के बाद उस पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।